मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष में तीन दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय विकास खंड कार्यालय पर स्थित बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर सभागार में मौजूदा सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूर्ण होने के उपलक्ष में एक वृहद कार्यशाला आयोजित की गई जिसमें बाल विकास परियोजना विभाग की सी डी पी ओ सुषमा सिंह राठौर , मुख्य सेविका विमला देवी , ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना के नेतृत्व में क्षेत्रीय आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रदर्शनी लगाई , इस अवसर पर स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा के निर्देशन में स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया गया जिसमें डॉक्टर अफाक , लैब टेक्नीशियन अमित कुमार , विनय कुमार , ए एन एम निशा व वार्ड ब्वॉय पुष्पेंद्र कुमार सहित डॉक्टरों की टीम ने मरीजों की निशुल्क जांच के उन्हें दवाइयां वितरित की ।
साथ ही इस कार्यक्रम में कृषि विभाग ,शिक्षा विभाग , पशु चिकित्सालय , एन आर एल एम के सदस्यों ने प्रदर्शनी लगाकर विभिन्न उत्पादों का प्रदर्शन किया ।
इस कार्यक्रम में ए डी ओ आई एस बी भूपेंद्र सिंह , प्रभारी सहायक विकास अधिकारी गजेन्द्र पाल सिंह राजेश कुमार , वीरेश कुमार , सुशील कुमार , विकास दीप शर्मा ,विनेश कुमार , धर्मवीर सिंह ,अंकित चौधरी ,विनीत चौधरी ,विवेक चौधरी , केशव भारती , अंगूरी देवी , मिथिलेश , नीतू कश्यप , आदि का सहयोग रहा ।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख ओमकृष्ण ने की ।
कार्यक्रम समापन के अवसर पर स्थानीय खंड विकास अधिकारी राकेश कुमार निराला ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
