आसफपुर (बदायूं)
Trending
लकड़ी भरा ओवर लोडिंग ट्रैक्टर ट्राला ट्रेन से टकरा कर हुआ चकनाचूर , ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – शुक्रवार को क्षेत्र में अलीगढ़ से बरेली रेल मार्ग पर आसफपुर से चंदौसी के मध्य एक लकड़ी भरा ओवर लोडिंग ट्रैक्टर ट्राला ट्रेन से टकराने की खबर मिली है जिससे ट्रैक्टर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया ।
ग्रामीणों के मुताबिक घटना के समय मौका पाकर ट्रैक्टर चालक व उसके सहयोगी मौके से फरार हो गए ।
घटना की सूचना मिलते ही रेलवे पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लिया ।
हालांकि इस आकस्मिक घटना क्रम के चलते किसी के हताहत होने की खबर नहीं है ।
यह घटना शुक्रवार दिन में करीब तीन बजे की बताई जा रही है ।
इस दौरान रेलवे ट्रैक के नजदीकी गांव डगरी , डरैला , धोरनपुर आदि गांव के लोगों व राहगीरों की भीड़ देखने को मिली ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
