आसफपुर (बदायूं)
Trending

नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आधार भूत आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ , प्रतिभागियों ने प्रमाण पत्र प्राप्त किए 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रदर्शक वीर पाल सिंह के निर्देशन में चलाया जा रहा नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का सात दिवसीय आधारभूत आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार व यशवंत सेक्सीन ने सभी प्रतिभागियों को विषय से संबंधित बारीकियां बताईं ।

इस दौरान बाल विकास परियोजना विभाग के ब्लॉक समन्वयक कार्तिक सक्सेना ने भी सभी प्रतिभागियों को स्तन पान , पोषण व बच्चों का सही समय पर वजन करने व विषय से जुड़ी विस्तृत जानकारी दी ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों को एक एक प्रमाण पत्र व बैग भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड बिसौली , उसावां , समरेर , वजीरगंज , सहसवान व संभल जिले के विकास खंड बनिया खेड़ा ,पंवासा ,जुनावई व संभल क्षेत्र की अलका , ललिता रानी , निशा , खुशबू , सरिता , नीलम , रूबी , अर्चना , प्रियंका , मीरा ,अनुराधा , मरियम , मौनी , शिखा , नुजरत ,शबीना नाज़ , अनम , अमरा जहां , प्रीति देवी आदि नव नियुक्त आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों ने प्रतिभाग लिया । कार्यक्रम समापन के अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने प्रशिक्षण संस्थान पर प्रशिक्षण दे रहे प्रशिक्षकों की उत्कृष्ट कार्यशैली पर संक्षिप्त प्रकाश डाला ।

यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 03 अक्तूबर 2026 से 09 अक्टूबर 2026 तक अनवरत रूप से सुचारू रहा ।

यह जानकारी प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय ने दी ।

आसफपुर से – दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!