मोबाइल फोन छिनेती करने वाले तीन अभियुक्त मय मोटर साइकिल गिरफ्तार कर जेल भेजे
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – शनिवार क्षेत्र में मोबाइल फोन छिनौती करने वाले तीन अभियुक्तों को घटना में प्रयुक्त मय मोटर साइकिल के पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेजा है
बताया जा रहा है कि क्षेत्र के गांव नहडोली निवासी अवधेश ( 28 ) पुत्र कल्याण सिंह , सनी यादव उर्फ सोनू ( 25 ) पुत्र चंद्रकेश व दुष्यंत उर्फ टुल्ली ( 20 ) पुत्र शीश पाल को पुलिस ने मन्नू नगर चौराहे के निकट धर दबोचा ।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक तीनों अभियुक्तगणों से एक मोबाइल फोन ओपो ए – 5 व घटना में प्रयुक्त एक पेशन प्रो मोटर साइकिल पुलिस ने बरामद की है
तीनों अभियुक्तों का मेडिकल परीक्षण करवाकर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा है ।
तीनों अभियुक्तों की गिरफ्तारी बदायूं पुलिस अधीक्षक , अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व बिसौली पुलिस क्षेत्राधिकारी अंशुमान श्रीवास्तव के निर्देशन में चलाए जा रहे सघन अभियान के अंतर्गत थाना फ़ैजगंज बेहटा थाना अध्यक्ष कपिल कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस चौकी प्रभारी जुगमेंद्र बालियान , पुलिस उपनिरीक्षक जगवीर सिंह व हेड कांस्टेबल बीरेंद्र कुमार , आकाश कुमार , सागर चौधरी व नदीम अहमद आदि पुलिस टीम ने की तीनों अभियुक्तगणों की गिरफ्तारी कर जेल सलाखों के पीछे भेजा है ।
यहां गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश सरकार की मंशा के अनुरूप जीरो टॉलरेंस की नीति को धरातलीय स्तर पर सफल बनाने में पुलिस की महती भूमिका दिखाई दे रही है जिससे आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों में पुलिस का खौफ साफ नजर आ रहा है ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

