
बबराला भाजपा एमएलसी प्रत्याशी हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में बबराला चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने शनिवार को विभिन्न विद्यालयों में पहुंचकर शिक्षकों से जनसंपर्क किया। उन्होंने शिक्षकों से आगामी 23 अक्टूबर को भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान विद्यालयों में शिक्षकों की समस्याएं भी सुनीं।
चेयरमैन हर्षवर्धन वार्ष्णेय ने कहा कि शिक्षक समाज के निर्माता हैं।विद्यार्थियों की सफलता में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका है।शिक्षक लोकतंत्र व्यवस्था में सक्रिय भागीदारी निभाये और अपने मताधिकार का प्रयोग करें।जिससे सही प्रत्याशी विजयी हो जो आपकी समस्याओं का समाधान कर सके।शिक्षकों के परिश्रम, ईमानदारी व समर्पण से विद्यार्थी बेहतर प्रदर्शन कर रहे हैं।सरकार की नीतियों और प्रयासों से शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर बदलाव दिखाई दे रहे हैं।इनको अनवरत चलते रहने को सही का साथ दें। इस दौरान प्रधानाचार्य सोमेश पाठक,अंशुल आदि रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला सम्भल



