बबराला में आये प्रशिक्षु अधिकारियों ने गौशाला व कम्पोजिट विद्यालय का निरीक्षण कर परखी व्यवस्थाऐं
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला नगर में 9 प्रशिक्षु आईएएस और आईपीएस अधिकारी प्रशिक्षण के सिलसिले में आये।उन्होंने नगर पंचायत बबराला कार्यालय का आधार केंद्र,गौशाला को देखा।गायों के चारे,रहन सहन देखा और उनको गुड़ खिलाया।उन्होंने कम्पोजिट विद्यालय का भी निरीक्षण किया।इस दल में ग्रुप लीडर सुजावल जग्गा व सब-ग्रुप लीडर अंजू मीणा के नेतृत्व में कमल चौधरी, अनामिका कश्यप, गौरव पांडे,अमृतेश शुक्ला, ईशु अग्रवाल, हर्ष मांडलिक और शुभम पटसारिया शामिल रहे।
सभी अधिकारियों ने नगर में हो रहे विकास कार्यों और यहाँ के सामाजिक सद्भाव को बेहद करीब से देखा और परखा।
नगर पंचायत अध्यक्ष हर्षवर्धन वार्ष्णेय व ईओ अमरेश तिवारी ने बताया कि इस दौरान स्थानीय व्यवस्थाओं पर सार्थक चर्चा हुई और अधिकारियों ने बबराला के विकास कार्यों की मुक्तकंठ से सराहना की।
प्रशिक्षण हेतु हमारे नगर को चुनने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार एवं जिला प्रशासन का हार्दिक आभार और बहुत धन्यवाद है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट




