बदायूं
Trending

डेढ़ माह बाद भी न्याय का इंतजार: जमीन और नाले की जमीन पर अवैध कब्जे के खिलाफ धरना जारी

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

 

बदायूं। अतिक्रमण और जमीन कब्जे से प्रभावित लोगों का प्रदर्शन जारी, प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग तहसील सदर के ग्राम जूनीइया (बटला दौलत) निवासी प्रेमवती और भगवान दास बीते 47 दिनों से न्याय की मांग को लेकर धरना स्थल पर डटे हुए हैं। धरने का नेतृत्व कर रहे जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने आरोप लगाया कि लंबे समय बीत जाने के बावजूद पीड़ितों को न्याय नहीं मिल सका है और अवैध कब्जा करने वालों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं हो रही है। पीड़िता प्रेमवती के मुताबिक, उन्होंने पहले रजिस्ट्री के माध्यम से जमीन का एग्रीमेंट कराया था, लेकिन एग्रीमेंट के बावजूद रामदुलार ने कथित तौर पर उस जमीन का बैनामा किसी अन्य व्यक्ति के नाम कर दिया। इसके अलावा, उन्होंने 40 हजार रुपये में गिरवी रखी गई जमीन पर भी अवैध कब्जा किए जाने का आरोप लगाया है। जिला महासचिव बीयीशुदास ने कहा कि पीड़ित परिवार पिछले 47 दिनों से धरने पर बैठे हैं, लेकिन जमीन और सरकारी संपत्ति पर कब्जा करने वालों पर प्रभावी कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है। सरकारी जमीन और नाले पर अतिक्रमण से आवागमन व जलभराव की समस्या धरने के दौरान वार्ड नंबर 27, नई सराय स्थित टेलीफोन एक्सचेंज के पीछे की कॉलोनी का मुद्दा भी उठाया गया। पदाधिकारियों और स्थानीय निवासियों का कहना है कि वहां सरकारी जमीन और नाले की जमीन के रास्ते पर अतिक्रमण किया गया है, जिससे इलाके में जलभराव और आवागमन की परेशानी हो रही है। प्रदर्शनकारियों के अनुसार, राजस्व अभिलेखों और नक्शे में नाले की जमीन दर्ज होने के बावजूद 47 दिन में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नहीं की गई है। धरने में ये लोग रहे मौजूद

शांतिपूर्ण ढंग से चल रहा है।अवैध कब्जाधारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई और अतिक्रमण हटाने की मांग की है। धरना प्रदर्शन मे प्रेमवती, भगवान दास, बी.येशु दास, शरीफ, नूरुद्दीन, नौशाद, अजीम मिस्त्री, भूदेव कश्यप,अनवार शहा, मुन्ना, सहित स्थानीय लोग मौजूद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!