सिसौना डांडा गंगा में हजारों लोगों ने डूबकी लगाई, गंगाघाट मेला में खूब हुई खरीदारी!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला पंचायत द्बारा लगवाया गया मेला गवाॅं क्षेत्र के सिसौना डांडा गंगाघाट पर आज हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर पून्य कमाया। ये कार्तिक पूर्णिमा मेला सम्भल का मशहूर है। महिलाओं के लिए कपड़े बदलने का गंगाघाट पर इंतजाम था। गोताखोर हर समय नाव लेकर तैयार रहे। पुलिस सुरक्षा का काफी इंतजाम रहा, मेला में खूब खरीदारी हुई, चरक, छोटा झोला, बच्चों ने भी चांट पकोड़ी, जलेबी, खेल खिलौने खरीदे।महिलाओं ने मीना बाजार में सौन्दर्य का सामान आदि खरीदा मीना बाजार में महिला पुलिस तैनात रही।
गवाॅं अनूपशहर रोड पर टी पाइंट से डिजार ग्रुप तक कईघंटे जाम लगा रहा, वाहन रैंग रैंगकर चल रहे थे।
राजघाट गंगा मेला पर हजारों लोगों ने गंगा में डूबकी लगाई। जुनाबई थाना क्षेत्र के साधूमढ़ी गंगा घाट पर भी लोगों ने गंगा स्नान किया तथा साकार गंगाघाट पर कार्तिक पूर्णिमा पर आज गंगा में स्नान किया। सम्भल जिला के सभी गंगा घाटों पर गौताखोरों और पुलिस फोर्स मौजूद रहे पुलिस अधीक्षक ने सभी गंगा घाटों का आज निरीक्षण किया। और मेला एवं घाटों पर तैनात पुलिस अधिकारियों को दिशानिर्देश दिये।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)


