यूपीसंभल
Trending

कभी एक रात की दुल्हन कभी हिडन कैमरा लगाकर अश्लील वीडियो बनाने वाले गिरोह का खुलासा, तीन गिरफ्तार

संभल। थाना रजपुरा पुलिस ने हिडन कैमरा लगाकर लोगों को कमरे में बुलाने, अश्लील वीडियो बनाने और वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपये वसूलने वाले कथित गिरोह का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्य पहले लोगों को फोन पर बातचीत कर प्रेमजाल में फंसाते थे। इसके बाद उन्हें मिलने के लिए किराये के कमरे पर बुलाया जाता था। कमरे में पहले से हिडन कैमरा लगा रहता था, जिससे वीडियो रिकॉर्ड कर लिया जाता था। बाद में वीडियो वायरल करने और बलात्कार के मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर कथित तौर पर मोटी रकम वसूली जाती थी।
पुलिस ने बताया कि कुछ लोगों को शादी का झांसा देकर भी रकम ऐंठी जाती थी। शिकायत के आधार पर थाना रजपुरा में मु0अ0सं0 179/2026, धारा 308(6), 126(2), 127(2), 3(5) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया।
40 हजार रुपये नकद समेत सामान बरामद
पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 40 हजार रुपये नकद, एक हिडन कैमरा, आभूषण, एक घड़ी, सिंदूर की शीशी, नेल पॉलिश की शीशी, बिंदी का पत्ता और एक लेडीज पर्स सहित अन्य सामान बरामद करने की बात कही है।
तीन आरोपी गिरफ्तार
पुलिस के मुताबिक गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रमोद उर्फ पालू पुत्र महेन्द्र, निवासी देवपुरा थाना रजपुरा, वीरेंद्र उर्फ छोटे पुत्र बालमुकुन्द, निवासी देवपुरा थाना रजपुरा और लक्ष्मी पत्नी महेन्द्र, निवासी मारकपुर थाना डोलन जनपद कासगंज के रूप में हुई है।
पुलिस ने बताया कि तीनों को 21 अगस्त 2026 को करीब 8:40 बजे ग्राम सिंधौली के कल्लू मंदिर के पास से गिरफ्तार किया गया।
पुलिस टीम ने की कार्रवाई
गिरफ्तारी की कार्रवाई थाना रजपुरा पुलिस टीम ने की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले में गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है तथा प्रकरण में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि इस प्रकार की किसी भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें और सोशल मीडिया पर वायरल आपत्तिजनक सामग्री को आगे प्रसारित न करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!