आसफपुर (बदायूं)
Trending
सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय क्षेत्रीय ग्राम्य विकास प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य डॉक्टर सुनील कुमार वर्मा , प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार व प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रभारी हरीश उपाध्याय के निर्देशन में चलाया जा रहा मनरेगा एवं प्रधानमंत्री आवास ( ग्रामीण ) तथा राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम का सोशल ऑडिट विषयक पांच दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम बीते दिन शुक्रवार को देर शाम संपन्न हुआ जिसमें मुख्य प्रशिक्षक पूर्व प्राचार्य डॉक्टर अरुण कुमार गंगवार , रूपेंद्र पटेल ने सभी प्रतिभागियों को विषयक से संबंधित आवश्यक जानकारी जुटाई ।
इस कार्यक्रम में बदायूं जिले के विकास खंड आसफपुर , दहगवां व अंबिया पुर क्षेत्र के लगभग 43 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया ।
यह जानकारी प्रशिक्षण अधिकारी पंकज कुमार ने दी ।
आसफपुर से दानवीर सिंह
