आसफपुर (बदायूं)
Trending
समान वेतन , समान कार्य की मांग को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने चिकित्सा अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
आसफपुर – स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर विभिन्न मांगों को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों ने रविवार को सामूहिक धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन सौंपा ।
इस अवसर पर क्षेत्रीय स्वास्थ्य विभाग की महिला कर्मचारियों ने एक सामूहिक ज्ञापन यहां के चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर पंकज कुमार शर्मा को सौंपा जिसमें महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने सामन वेतन , समान कार्य , स्थानांतरण व स्थायीकरण की मांग की है ।
इस अवसर पर संध्या शर्मा , दीक्षा गौड़ , साबिया परवीन , पूनम , निकिता यादव , रेखा , शिखा चौधरी , शिवानी गौतम , ममता रानी , नीरज व गीता सेनी आदि मौजूद रहीं ।
आसफपुर से दानवीर सिंह


