गोवर्धन पूजा पर गौ-पूजा कर दिया गौ संवर्धन का संदेश
बबराला अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट

बबराला गोवर्धन पूजा के अवसर पर नगर पंचायत बबराला ईओ अमरेश तिवारी ने सपत्नीक गौ पूजा की।उन्होंने विधि विधान के साथ पूजन किया। बबराला की गौशाला में ईओ अमरेश तिवारी ने सपत्नीक पारंपरिक रीति से गौपूजा की। इस अवसर पर उन्होंने गौ-संवर्धन एवं गौ-रक्षा का संदेश देते हुए कहा कि गाय हमारी संस्कृति, आस्था और अर्थव्यवस्था की आधारशिला है।इस मौके पर गौशाला को आकर्षक रूप से सजाया गया। गौमाताओं को पीत वस्त्र एवं पुष्पमालाओं से अलंकृत किया गया। उन5 तिलक कर गायों को गुड़ एवं चारा खिलाया तथा आरती उतारी। उन्होंने कहा कि यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण द्वारा इंद्र का मान भंग करने तथा गोवर्धन पर्वत को अंगुली पर धारण करने की स्मृति में मनाया जाता है, जो हमें प्रकृति, पशु-पक्षी और मानव के सहअस्तित्व का संदेश देता है।
अनिरुद्ध भारद्वाज बबराला की रिपोर्ट
फोटो अनिरुद्ध




