खेत से पैदल घर जा रहे किसान को तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी टक्कर,, मौत
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
बबराला गुन्नौर तहसील क्षेत्र में बीती रात आंधी के बाद सड़क हादसे में किसान सत्यवीर (39 वर्ष) की मौत हो गई। वह खेत से फसल काटकर पैदल घर लौट रहे थे इसी दौरान वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी।घायल किसान करीब पोन घण्टे तक सड़क पर पड़े रहे बीती रात 9 बजे अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।गांव ढदूमरा निवासी श्रीपाल ने उन्हें घायल अवस्था में सड़क पर पड़ा देखा पहचान होने के बाद गांव में सूचना दी गई।बैरपुर महराजी निवासी हरिकिशन ने भी हादसे की पुष्टि की। इसके बाद घायल किसान को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जुनावई ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए सत्यवीर की मौत से परिवार में मातम छा गया।पत्नी प्रीति देवी और चार बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है उनके परिवार में बड़ी बेटी प्रियंका (13 वर्ष) बेटा गुरजेश कुमार (11 वर्ष) बेटी नीरू (10 वर्ष) और बेटा रोहित कुमार (9 वर्ष) हैं। थाना प्रभारी धीरज सिंह ने किसान की मौत की पुष्टि की।उन्होंने बताया कि अभी परिजनों की ओर से कोई शिकायत नहीं मिली है पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की कार्रवाई की जा रही है।
अनिरुद्ध भारद्वाज, बबराला सम्भल