गुन्नौर बार के चुनाव को हुआ चुनाव कार्यालय का उद्घाटन,, एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अजयपाल गुप्ता ने फीता काटा
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
बबराला बार वेलफेयर एसोसिएशन गुन्नौर के वार्षिक चुनाव के लिये सोमवार को एल्डर्स कमेटी के अध्यक्ष अजयपाल गुप्ता ने चुनाव कार्यालय का उद्घाटन फीता काटकर किया।
बार वेलफेयर एसोसिएशन की एल्डर्स कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से धनेश चंद गौड़ को मुख्य चुनाव अधिकारी,श्रीकृष्ण भारद्वाज एवं अलमास मिया को सहायक चुनाव अधिकारी मनोनीत किया गया है।जो वर्ष 2026-27 का वार्षिक चुनाव सम्पन्न करायेंगे।
एल्डर्स कमेटी अध्यक्ष अजयपाल गुप्ता ने बताया कि वर्तमान अध्यक्ष एवं महासचिव को वोटर लिस्ट 23 अक्टूबर तक बनाकर देने का समय दे दिया गया है।इसके बाद चुनाव की तिथियों की घोषणा कर दी जायेगी।
इस दौरान एल्डर्स कमेटी के अब्दुल सलीम, नाजिम अली,धनेश चंद गोड, भगवान सिंह,अध्यक्ष बार एसोसिएशन शैलेन्द्र यादव,महासचिव सुरेश यादव,विजय यादव,भानु प्रकाश यादव ,कैलाश यादव,उमेश यादव,मन्नू सिंह आदि उपस्थित रहे।
अनिरुद्ध भारद्वाज, बबराला (सम्भल)