बबराला : विद्याकुंज स्कूल में बच्चों का नेत्र परीक्षण हुआ
बबराला से अनिरुद्ध भारद्वाज की रिपोर्ट
बबराला नगर के विद्याकुंज इंटरनेशनल स्कूल में रोटरी क्लब बबराला गंगा की ओर से निशुल्क नेत्र परीक्षण का आयोजन किया गया ।शिविर में भानु आई सेंटर,बबराला के डॉ राहुल यादव व उनके साथ रंजीत और गुंजा ने कक्षा प्ले से लेकर आठवीं तक के बच्चों के नेत्रों का परीक्षण किया।उनको आवश्यक स्वास्थ्य सलाह दी। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधक कार्तिक गोयल गर्वित गोयल तथा रोटरी क्लब की अध्यक्ष पूजा गोयल उपस्थित रही।
डॉ राहुल यादव ने शिविर के दौरान विद्यार्थियों के नेत्र स्वास्थ्य की जांच कर उन्हें स्वस्थ नेत्रों के लिए नियमित जांच स्वच्छता एवं पौष्टिक आहार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर रोटेरियन सुरेश गुप्ता,रो विजय, विद्यालय प्रधानाचार्य नितिन कुमार गौतम एवं समस्त शिक्षकगण उपस्थित रहे एवं शिविर के सफल आयोजन में सहयोग प्रदान किया।
अनिरुद्ध भारद्वाज, बबराला (सम्भल)