दिल्ली की ‘वोट चोरी’ रैली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन: राहुल गांधी और अखिलेश यादव की दो टूक, बदायूं के कांग्रेसियों ने प्रदेश नेतृत्व को दी बधाई
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूं/नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली में आयोजित कांग्रेस की विशाल ‘वोट चोरी’ और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ रैली में उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले से कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर और पूरी मजबूती के साथ हिस्सा लिया। इस ऐतिहासिक और राष्ट्रीय स्तर के विरोध प्रदर्शन में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव सहित विपक्ष के तमाम दिग्गज सांसद और नेता प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
इस दौरान बदायूं से पहुंचे कांग्रेसजनों ने न केवल केंद्र सरकार की तानाशाही और चुनावी व्यवस्थाओं से खिलवाड़ के खिलाफ हुंकार भरी, बल्कि हाल ही में पार्टी के शीर्ष नेतृत्व द्वारा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा “मोना” को उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमान सौंपे जाने पर उन्हें बदायूं की ओर से हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं। इस विरोध प्रदर्शन में बदायूं जिले के निम्नलिखित वरिष्ठ एवं युवा नेता प्रमुख रूप से शामिल रहे प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य व निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप, जिला कांग्रेस महासचिव मोरपाल प्रजापति, भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद, जिला पंचायत सदस्य एवं निवर्तमान प्रदेश सचिव रजनी सिंह, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव, जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव इखलास हुसैन, जिला कांग्रेस कमेटी विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, सहसवान विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी राजवीर यादव युवा कांग्रेस के विधानसभा अध्यक्ष हरवीर यादव “संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आर-पार की लड़ाई” कांग्रेस के वरिष्ठ नेता नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने रैली को संबोधित करते हुए कड़े शब्दों में कहा, “आज देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं को कमजोर किया जा रहा है और चुनाव जीतने के लिए व्यवस्थाओं के साथ खिलवाड़ हो रहा है, जिसे देश की जनता अब और बर्दाश्त नहीं करेगी। हम संविधान की रक्षा के लिए और जनता के वोट के अधिकार की हिफाजत के लिए सड़क से लेकर संसद तक पूरी ताकत से लड़ेंगे।” जनादेश पर डाका डालने वालों को जनता सिखाएगी सबक” समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा, “विपक्ष पूरी तरह एकजुट है और सरकार की हर जनविरोधी व लोकतंत्र-विरोधी साजिश का डटकर मुकाबला करेगा। जो लोग जनता के जनादेश और वोट पर डाका डालने का काम कर रहे हैं, उन्हें देश की जनता और युवा आने वाले समय में करारा जवाब देंगे।” नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व में और मजबूत होगी कांग्रेस” प्रदेश कांग्रेस के पूर्व महासचिव ओमकार सिंह ने दिल्ली रैली में हुंकार भरते हुए नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा “मोना” को बधाई देते हुए कहा “बदायूं का एक-एक कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है। नए नेतृत्व के आने से उत्तर प्रदेश में पार्टी और अधिक मजबूती के साथ उभरेगी।” “वोट की चोरी बर्दाश्त नहीं, यूपी में बढेगा संगठन का दायरा” एआईसीसी सदस्य व निवर्तमान प्रदेश सचिव जितेंद्र कश्यप ने कहा, “जनता के मताधिकार पर डाका डालने के प्रयासों का कांग्रेस पुरजोर विरोध करती है। साथ ही, हम शीर्ष नेतृत्व द्वारा आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने के निर्णय का स्वागत करते हैं, जिससे कार्यकर्ताओं में नया जोश आया है।” “संगठन को जमीन पर और मजबूत करेंगे कार्यकर्ता” जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव मोरपाल प्रजापति ने नए प्रदेश नेतृत्व को बधाई देते हुए कहा, “केंद्र सरकार द्वारा चुनावी प्रक्रिया और लोकतंत्र के साथ जो खिलवाड़ किया जा रहा है, उसे देश का जनमानस कभी स्वीकार नहीं करेगा नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ जी के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश का हर एक कांग्रेसी कार्यकर्ता पूरी ताकत से जनता के अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा और संगठन को गांव-गांव तक सशक्त बनाएगा। “युवाओं में तानाशाही के खिलाफ भारी आक्रोश” युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर शफी अहमद ने कहा “देश का युवा बेरोजगारी से त्रस्त है और अब उनके वोटों से भी खिलवाड़ हो रहा है। युवा कांग्रेस इस तानाशाही के खिलाफ चुप नहीं बैठेगी। हम नए प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में प्रदेशभर में संघर्ष को और तेज करेंगे।” महिलाओं के अधिकारों की लड़ाई होगी और तेज” जिला पंचायत सदस्य व निवर्तमान प्रदेश सचिव रजनी सिंह ने नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष आराधना मिश्रा ‘मोना’ को बधाई देते हुए कहा, “एक महिला नेत्री को प्रदेश की कमान मिलना हम सभी के लिए गर्व की बात है। महिलाएं अपने हक और लोकतंत्र को बचाने के लिए पूरी ताकत से सड़क पर उतरी हैं।” “कानून और संविधान की हिफाजत सर्वोपरि” जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सोमेंद्र यादव और महासचिव इखलास हुसैन ने संयुक्त रूप से कहा कि तानाशाही रवैया अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगा। विधि विभाग के जिलाध्यक्ष सूरजपाल सोलंकी, सहसवान के पूर्व प्रत्याशी राजवीर यादव, एस सी एस टी विभाग पूर्व जिलाध्यक्ष मुनेंद्र कन्नौजिया और युवा विधानसभा अध्यक्ष हरवीर यादव ने भी केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा रोष व्यक्त किया और नए प्रदेश नेतृत्व के प्रति अपनी आस्था जताई। रैली के अंत में बदायूं के सभी कांग्रेसियों ने संकल्प लिया कि वे जनता के अधिकारों की इस लड़ाई को गांव-गांव तक पहुंचाएंगे और नए नेतृत्व के साथ मिलकर पार्टी को और मजबूत करेंगे।


