समाजवादी पार्टी महिला सभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की महा सचिव शांति सिंह ने ग्रामीणों की जन समस्याएं सुनी , ग्रामीण महिलाओं ने फूल मालाओं से नवाजा
आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट
बरेली – हाल ही में स्थानीय महानगर स्थित ग्रीन पार्क कालौनी निवासिनी समाज वादी पार्टी की शांति सिंह को महिला सभा की कार्यकारिणी में राष्ट्रीय महा सचिव के पद पर मनोनीत किया गया है ।
बीते दिन शांति सिंह ने बरेली जिले के अंतर्गत ब्यौदन बुजुर्ग , सुनादसी , बराथान पुर आदि गांव का दौरा किया ।
इस दौरान समाज वादी पार्टी कार्यकारिणी की राष्ट्रीय महा सचिव कर्मठी एवं जुझारू महिला शांति सिंह ने ग्रामीणों की बैठक आयोजित कर जनहित से संबंधित समस्याएं सुनी और समस्याओं का हर हाल में निदान करवाने का ठोस आश्वाशन दिया
इस अवसर पर गांव की महिलाओं , पुरुषों व युवाओं ने शांति सिंह को फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
कार्यक्रम के दौरान शांति सिंह ने उपस्थित ग्रामीण महिला , पुरुषों व युवाओं का तहे दिल से आभार व्यक्त किया और समाज वादी पार्टी की नीतियों व उपलब्धियों पर विस्तृत चर्चा की ।
