
बिसौली(बदायूं)
सरकार ने आम जन की समस्याओं को देखते हुए तीव्रता से चीनी के भाव कम करने के यथा संभव प्रयास किये और आसमान की ओर जाते चीनी को जमीन लाने में पूरी ताकत झोंक दी लेकिन, स्थानीय /गली मुहल्लों के दुकानदार भाव नीचे आने पर भी नहीं दे रहे सरकारी भाव। विश्वस्त सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि नगर के बड़े थोक विक्रेताओं ने आज तक भाव में सिर्फ 3 रुपये ही गिराए हैं।
चीनी के दामों में कमी के बावजूद स्थानीय बाजार में इसका फायदा उपभोक्ताओं को मिलता नजर नहीं आ रहा है। कई दुकानदार पुराने स्टॉक का हवाला देकर चीनी को अभी भी ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जब चीनी के भाव बढ़े थे, तब दुकानदारों ने बिना देरी किए नए बढ़े हुए रेट लागू कर दिए थे। अब कीमतों में कमी के बाद पुराने स्टॉक का बहाना बनाया जा रहा है।
स्थानीय उपभोक्ताओं का आरोप है कि जिम्मेदार विभाग इस मामले में प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहा है। इससे सरकार द्वारा उपभोक्ताओं को राहत देने के प्रयासों पर पानी फिरता नजर आ रहा है।
उपभोक्ताओं ने मांग की है कि बाजार में चीनी के वास्तविक बिक्री मूल्य की जांच कर निर्धारित रेट पर बिक्री सुनिश्चित कराई जाए।
रिपोर्ट : इदरीसी परवाज़


