बदायूं
Trending

कोहरे के दृष्टिगत सड़क सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ़ करने के निर्देश, दुर्घटना संभावित स्थलों पर प्राथमिकता से कराए जाएंगे सुरक्षा संबंधी कार्य

बिसौली शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बदायूँ – आगामी दिनों में कोहरे की संभावना के दृष्टिगत सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए बदायूँ डीएम अवनीश राय की अध्यक्षता में एसएसपी अंकिता शर्मा की उपस्थिति में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय राजमार्गों एवं अन्य प्रमुख मार्गों पर आवश्यकतानुसार प्रकाश व्यवस्था, सड़क संकेतक एवं रिफ्लेक्टर आदि की व्यवस्था शीघ्र सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। इसके लिए तीन टीमें गठित कर बदायूँ में नवादा से कछला, नवादा से बरेली तथा गंगा एक्सप्रेसवे के विभिन्न हिस्सों का निरीक्षण कर एक सप्ताह के भीतर आवश्यक सुरक्षा संबंधी कार्यवाही पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। जिलाधिकारी ने चीनी मिल प्रबंधकों को गन्ना ढोने वाली ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने तथा वन विभाग को मार्गों के किनारे झाड़ियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। साथ ही सभी दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर आवश्यक सुधार कार्य प्राथमिकता के आधार पर कराने को कहा। बैठक में गंगा एक्सप्रेसवे के बरेली, बिसौली एवं दातागंज रोड स्थित तीनों इंटरचेंज के निकट प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आपातकालीन चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश भी दिए गए, जिससे दुर्घटना की स्थिति में घायलों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जा सके। इसके अतिरिक्त एसएसपी कार्यालय के आगे अंडरपास से पहले सड़क पर बने गड्ढे को शीघ्र भरवाने तथा पुलिस लाइन एवं पुलिस परेड ग्राउंड के आमने-सामने स्थित गेटों के पास रम्बल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश दिए गए। बैठक में अवगत कराया गया कि गत वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अक्टूबर माह में सड़क दुर्घटनाओं में 20 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई है। जिलाधिकारी ने सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से प्रभावी कार्यवाही सुनिश्चित करने तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी यातायात सुनील कुमार, एआरटीओ हरिओम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!