गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली – रानेट शुगर मिल के पास गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल रेफर
बिसौली कोतवाली क्षेत्र के रानेट गांव स्थित शुगर मिल के पास गुरुवार देर रात्रि गन्ने से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली और बाइक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद घटनास्थल पर आसपास के लोगों की भीड़ जमा हो गई। स्थानीय लोगों ने घायलों की मदद करते हुए एंबुलेंस को सूचना दी। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को तत्काल उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिसौली में भर्ती कराया गया। जहां अस्पताल में मौजूद चिकित्सकों ने दोनों घायलों का प्राथमिक उपचार किया। हालांकि घायलों की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही क्षेत्र में चर्चा का माहौल बन गया। रानेट शुगर मिल के पास हुए इस हादसे के बाद सड़क पर कुछ देर के लिए लोगों की भीड़ जुटी रही। दोनों घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया।



