जनगणना-2027 के प्रचार-प्रसार के लिए जागरूकता वैन रवाना, जिलाधिकारी एवं मुख्य विकास अधिकारी ने दिखाई हरी झंडी!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला मुख्यालय पर आज
जनगणना-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से कलेक्ट्रेट परिसर से जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट ने प्रचार-प्रसार वैन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
यह प्रचार वाहन जनपद में स्व-गणना अभियान तथा जनगणना-2027 की प्रक्रिया के संबंध में आमजन को जागरूक करेगा। वाहन के माध्यम से लोगों को बताया जाएगा कि स्व-गणना की प्रक्रिया 30 नवंबर 2026 तक चलेगी। इसके उपरांत उत्तर प्रदेश में 1 दिसंबर 2026 से 4 जनवरी 2027 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा तथा 5 से 9 जनवरी 2027 तक पुनरीक्षण कार्य संपन्न होगा।
जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की कि वे निर्धारित अवधि में स्व-गणना प्रक्रिया में बढ़-चढ़कर भाग लें तथा जनगणना के महत्वपूर्ण कार्य में प्रशासन को अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करें।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

