खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर के माध्यम से ग्रामीणों को स्वरोजगार एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग स्थापित करने के लिए किया गया प्रेरित!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के वनियाखेड़ा विकास खण्ड के ग्राम पथ आज 28 नवंबर को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम पतरौआ न्याय पंचायत कैथल में स्वरोजगार योजना के अंतर्गत खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश के अधीन राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, सम्भल द्वारा जनपद के विकासखंड बनियाखेडा के ग्राम पतरौआ न्याय पंचायत कैथल में 27 एवं 28 नवंबर 2026 को दो दिवसीय खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
प्रशिक्षण शिविर में ग्रामीणों को मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण ग्राम स्वरोजगार योजना, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना (पीएमएफएमई) एवं खाद्य प्रसंस्करण उद्योग नीति-2023 के अंतर्गत संचालित योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही योजनाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता, आवेदन प्रक्रिया एवं अन्य आवश्यक जानकारियों से अवगत कराया गया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को विभिन्न खाद्य पदार्थों के प्रसंस्करण की तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए खाद्य प्रसंस्करण से संबंधित इकाइयां स्थापित कर स्वरोजगार अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन 27 नवंबर को ग्राम प्रधान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण में राजकीय फल संरक्षण एवं प्रशिक्षण केंद्र, सम्भल के प्रभारी नौ सिंह सहित संबंधित प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को प्रशिक्षण प्रदान किया, 28 नवंबर को प्रशिक्षण शिविर के समापन अवसर पर ग्राम प्रधान द्वारा प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)



