सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के कार्यक्रम में पूर्व विधायक की जेब कटी, 27,500 रुपये गायब!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

सम्भल जिला के बहजोई में आज जावेद अली खान के बेटे के कार्यक्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पहुंचे थे। कार्यक्रम में सपा के अन्य विधायक, नेता और कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में मौजूद थे।बताया जा रहा है कि इसी दौरान मुरादाबाद देहात क्षेत्र के पूर्व विधायक हाजी इकराम कुरैशी की जेब अज्ञात जेबकतरे चोरों ने काट ली। चोरों ने उनकी जेब से सत्ताईस हजार पांच सौ 27,500 रुपये जेबों से काट कर निकाल लिए कार्यक्रम में भारी भीड़ होने के कारण किसी को पता नहीं चल पाया कि जेब कब कटी। जब पूर्व विधायक को पता चला तो वहां मौजूद लोगों में चर्चा शुरू हो गई।लोगों का कहना है कि जहां सपा सुप्रीमो सहित बड़े-बड़े नेता मौजूद थे, वहां भी चोरों ने वारदात को अंजाम दे दिया।फिलहाल इस मामले में किसी ने थाने में शिकायत दी है या नहीं, इसकी पुष्टि नहीं हो पाई है।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)




