संभल
Trending

लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक साइबर थाना,डीएम एसएसपी ने भूमि पूजन कर रखी नींव! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला में साइबर अपराधों की रोकथाम एवं प्रभावी कार्रवाई को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बबराला रोड पर नेशनल हाईवे के निकट लगभग 4 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक साइबर थाने का निर्माण कराया जाएगा। आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल एवं पुलिस अधीक्षक विकास चन्द्र त्रिपाठी ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच विधिवत पूजा-अर्चना एवं भूमि पूजन कर साइबर थाने की नींव रखी।प्रस्तावित साइबर थाना लगभग 800 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में बनाया जाएगा।डीएम

अंकित खण्डेलवाल ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी एवं शासन के निर्देशों के क्रम में जनपद में आधुनिक साइबर थाने का निर्माण कराया जा रहा है। इसके निर्माण से साइबर अपराधों से संबंधित मामलों की जांच एवं निस्तारण में जनपद मुख्यालय पर ही सुविधा मिलेगी, जिससे साइबर अपराधों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई को और गति मिलेगी।

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार रावत सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!