संभल
Trending

कढ़ी में मेंढक मिलने से मचा हड़कंप! होटल संचालक पर अभद्रता और धमकी देने का आरोप! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 

हरि बाबा नान भंडार होटल के खिलाफ खाद्य सुरक्षा अधिकारी से शिकायत, बासी भोजन परोसने, गंदगी और बिना लाइसेंस संचालन के भी लगाए आरोप; औचक निरीक्षण कर कार्रवाई की मांग!

 

रजपुरा (संभल) रजपुरा क्षेत्र में खाद्य सुरक्षा और होटल संचालकों की कार्यप्रणाली को लेकर गंभीर मामला सामने आया है। रजपुरा कस्बे में बिजली घर के सामने स्थित हरि बाबा नान भंडार होटल में ग्राहक को परोसी गई कढ़ी में कथित तौर पर उबला हुआ मृत मेंढक निकलने का आरोप लगा है। ग्राहक ने जब इस पर आपत्ति जताई तो होटल संचालक और उसके भाई पर दुर्व्यवहार करने तथा जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है।मामले को लेकर थाना रजपुरा क्षेत्र के गांव सिंघौली निवासी महावीर शर्मा ने 18 नवंबर 2026 को जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी, संभल को लिखित शिकायत सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।शिकायत के मुताबिक, 17 नवंबर मंगलवार को दोपहर करीब एक बजे महावीर शर्मा अपने गांव से रजपुरा पहुंचे थे। इसी दौरान वह रजपुरा बिजली घर के सामने स्थित हरि बाबा नान भंडार होटल पर खाना खाने गए। आरोप है कि होटल संचालक उमेश के भाई ने उन्हें भोजन परोसा। जब महावीर शर्मा ने कढ़ी खाई तो उसमें उबला हुआ मृत मेंढक निकला। इस पर उन्होंने होटल संचालक से विरोध जताया। आरोप है कि विरोध करने पर संचालक उमेश और उसके भाई ने उनके साथ अभद्र व्यवहार किया और जान से मारने की धमकी दी।

शिकायतकर्ता ने होटल की व्यवस्थाओं पर भी गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि होटल में साफ-सफाई का अभाव है और ग्राहकों को बासी भोजन परोसा जाता है। इसके अलावा आवश्यक खाद्य सुरक्षा लाइसेंस के बिना होटल संचालित किए जाने की भी शिकायत की गई है। महावीर शर्मा का कहना है कि स्थानीय लोगों और मौके पर मौजूद व्यक्तियों से मिली जानकारी के अनुसार, इससे पहले भी क्षेत्र के कई ग्रामीण होटल की अव्यवस्थाओं और संचालक के कथित दुर्व्यवहार को लेकर शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई।शिकायतकर्ता ने जिला खाद्य सुरक्षा अधिकारी से होटल का तत्काल औचक निरीक्षण कराने, खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर जांच के लिए भेजने तथा लाइसेंस, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की जांच कराने की मांग की है। साथ ही जांच में अनियमितताएं पाए जाने पर होटल संचालक के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

अब देखने वाली बात यह होगी कि खाद्य सुरक्षा विभाग इस गंभीर शिकायत को कितनी गंभीरता से लेता है और आमजन के स्वास्थ्य से जुड़े इस मामले में कब तक जांच एवं कार्रवाई सुनिश्चित की जाती है।

 

हरिबाबा नान भण्डार होटल स्वामी का कहना है कि महावीर शर्मा शिकायत कर्ता सिद्ध करके दिखायें कि कढ़ी में मृत मेढक निकला है। ये आरोप गलत है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!