संभल
Trending

वोट की लूट बंद करो, लोकतंत्र बचाओ” देश बचाओ” —-आरिफ तुर्की ! 

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

चंदौसी (सम्भल) चंदौसी में आज 8 अक्टूबर को भारतीय लोकतंत्र की रक्षा, मताधिकार की स्वतंत्रता एवं चुनावी प्रक्रिया की पारदर्शिता की मांग को लेकर चंदौसी में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर “भारतीय लोकतंत्र के लिए काला दिवस” मनाते हुए कांग्रेसजनों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।प्रदर्शन का नेतृत्व जिला कांग्रेस कमेटी संभल के अध्यक्ष मोहम्मद आरिफ तुर्की जी ने किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “वोट चोर गद्दी छोड़ो”, “वोट की लूट बंद करो”, “ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो” और “लोकतंत्र बचाओ–संविधान बचाओ” जैसे जोरदार नारों के साथ अपनी आवाज बुलंद की।प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा बैरिकेडिंग एवं रोक-टोक की गई, जिसके चलते कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। इसके बावजूद कांग्रेस कार्यकर्ता शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक तरीके से अपनी मांगों को लेकर डटे रहे।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जनता के वोट और लोकतंत्र की आवाज को किसी भी दबाव, बैरिकेडिंग या पुलिसिया रोक-टोक से दबाया नहीं जा सकता। कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता संविधान, लोकतंत्र और जनता के मताधिकार की रक्षा के लिए मजबूती से खड़ा है।उन्होंने कहा कि कांग्रेस के बब्बर शेर डरने वाले नहीं हैं। लोकतंत्र और संविधान की रक्षा की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगी।इस अवसर पर प्रमुख रूप से संजीव कुमार साहू,सुनील कुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी संभल; अंसार अब्बासी, जिला अध्यक्ष यूथ कांग्रेस संभल; डी.के. वाल्मीकि; डी के सिंह जाटव टी आर सिंह, सरदार बलवीर सिंह, ममता रानी, सुनील शर्मा,कोस्तुभ रस्तोगी, अक्षय ठाकुर, अकबर अली, होम सिंह जाटव, मनोज कुमार भास्कर अशोक, राजेश , राकेश, आदित कुणाल भूरा,ध्रुव कुमारयूनुस अंसारी, संजय सक्सेना सलीम सैफी, सुधीर गुप्ता अंशु, आरिफ खान, नोमान हैदर, वाहिद, अमन अंसारी अनदिल , शुऐब,सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

कांग्रेस का संकल्प:-

 

“डरेंगे नहीं, झुकेंगे नहीं — लोकतंत्र की लड़ाई लड़ेंगे!”

 

“वोट की लूट बंद करो — लोकतंत्र की रक्षा करो!”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!