बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने राहुल सिंह के पुत्र को दिया आशीर्वाद, जन्मोत्सव में उमड़े कार्यकर्ता
बिसौली शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बिसौली (बदायूँ): बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम बरीपुरा निवासी राहुल सिंह के बेटे पार्थ सिंह के जन्मोत्सव के अवसर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मांगलिक अवसर पर बिसौली विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशुतोष मौर्य “राजू भैया” ने विशेष रूप से शिरकत की। कार्यक्रम में पहुँचकर बिसौली विधायक आशुतोष मौर्य ने बेटे पार्थ सिंह को अपना स्नेहिल आशीर्वाद दिया और उनके दीर्घायु व उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
जन्मोत्सव के इस मौके पर क्षेत्र के कई प्रमुख जनप्रतिनिधि और राजनीतिक दिग्गज भी बधाई देने पहुँचे। कार्यक्रम में वज़ीरगंज ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शिवम सिंह, मंडल अध्यक्ष रितेश चौहान, मंडल अध्यक्ष राघव शर्मा, मंडल महामंत्री राजीव सिंह और मंडल उपाध्यक्ष आशीष सिंह, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंबुज सिंह मुख्य रूप से मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिसौली विधायक और अन्य नेताओं का बरीपुरा ग्रामीणों व परिजनों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय कार्यकर्ता, संभ्रांत नागरिक और ग्रामीण उपस्थित रहे, जिन्होंने बालक को आशीष प्रदान किया और कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई।



