बिसौली
Trending

लक्ष्मीपुर गांव में राशन कोटे की दुकान पर दबंगों का कब्जा, राशन उपभोक्ता को मारपीट कर भगाने का लगा आरोप , जांच में जुटी पुलिस 

बिसौली / दबतोरी से विजय भान सिंह की रिपोर्ट

 

 

दबतोरी । ब्लाक आसफपुर क्षेत्र की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत लक्ष्मीपुर में 3 सरकारी गल्ला की दुकानें हैं लेकिन इन दुकानों पर दबंग युवक राजनैतिक गठजोड़ के चलते सरकारी गल्ला की कालाबाजारी करने में जुटे हुए हैं । लक्ष्मीपुर के निबासी पप्पू पुत्र सुलेमान ने थाना प्रभारी बिसौली को एक शिकायती पत्र देकर राशन कोटा की दुकान पर मारपीट कर दौड़ाने का गम्भीर आरोप लगाया है । आरोप है कि सरकारी गल्ला की एक दुकान अनस पुत्र मशरत के नाम है लेकिन इस दुकान की देखरेख शाहरुख़ दबंग युवक के कब्जे में है और बह अपने मनमानी रवैया से राशन का वितरण करता है । पप्पू का आरोप है कि शाहरुख को 12 जुलाई को राशन की मांग करने पर मारपीट और गाली-गलौच कर भगा दिया। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि इस गांव में राशन की दुकानें किसी और के नाम आवंटित है लेकिन दबंगों ने राजनीतिक गठजोड़ के चलते इन दुकानों पर अपना प्रभुत्व जमा रखा है और हर माह सरकारी राशन की कालाबाजारी कर गरीबों को मिलने बाले राशन पर डांका डाला जा रहा है और ग्रामीणों की शिकायती पत्र पर कार्रवाई करना तो दूर जांच भी करना अधिकारी उचित नहीं समझ रहे । सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सख्त आदेश के बावजूद गरीबों के हक पर दबंग डांका डाल रहे हैं और पुलिस प्रशासन के अधिकारी पूरी तरह मौन है ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!