संभल
Trending
सम्भल : उषा आनन्द पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री का जन्मदिन दीप प्रज्ज्वलित कर मनाया!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
गवाॅं
प्रकाश से संकल्प की ओर!
गवाॅं (सम्भल) गवाॅं के उषा आनंद पब्लिक स्कूल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशेष दीप प्रज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दीप प्रज्वलन के माध्यम से ज्ञान, सेवा, सकारात्मकता एवं राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया।
विद्यालय परिवार के लिए यह अवसर विद्यार्थियों में संस्कार, अनुशासन, सेवा-भाव और राष्ट्रप्रेम जैसे मूल्यों को विकसित करने की दिशा में एक सुंदर पहल रहा। उषा आनन्द पब्लिक स्कूल
शिक्षा के साथ संस्कार और जिम्मेदारी की ओर एक कदम आगे रहा है। इह अवसर पर प्रबंधक अखिलेश अग्रवाल, प्रिंसिपल कृपाल सिंह, अध्यापक स्टाफ छात्र- छात्राऐं उपस्थित रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)
