बिसौली
Trending

तहसील परिसर में फायर सर्विस ने किया रेस्क्यू का प्रदर्शन। आपदा प्रबंधन और आग से बचाव के बताए तरीके, कुएं में जहरीली गैस से फंसे व्यक्ति को बचाने का दिया प्रशिक्षण

बदायूँ से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

 

बिसौली / बदायूँ –  तहसील परिसर में शुक्रवार को फायर सर्विस बिसौली की टीम ने आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू अभियान का प्रदर्शन कर एसडीएम, नायब तहसीलदार अमित कुमार,कर्मचारियों और मौजूद लोगों को आपात स्थिति में बचाव के तरीके बताए। फायर सर्विस कर्मचारी महेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में टीम ने आग लगने और अन्य आपदाओं के दौरान सुरक्षित तरीके से राहत एवं बचाव कार्य करने की जानकारी दी।

प्रशिक्षण के दौरान कुएं में जहरीली गैस के कारण फंसे व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालने की प्रक्रिया का भी प्रदर्शन किया गया। रेस्क्यू के बाद पीड़ित व्यक्ति को स्ट्रेचर के माध्यम से बाहर निकालकर व्हीलचेयर पर बैठाया गया और एंबुलेंस से उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजने की प्रक्रिया समझाई गई। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भी रेस्क्यू के दौरान प्राथमिक उपचार और मरीज को अस्पताल पहुंचाने की प्रक्रिया की जानकारी दी।

एसडीएम बिसौली ने बताया कि शासन स्तर से पूरे राज्य में आपदा प्रबंधन एवं रेस्क्यू को लेकर प्रशिक्षण और जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में तहसील परिसर में कार्यक्रम आयोजित कर अधिकारियों, कर्मचारियों और आमजन को आपदा की स्थिति में बचाव के व्यावहारिक तरीके बताए गए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!