बिसौली
Trending

गोरक्षा वाहन ने बाईक को मारी टक्कर ,,एक युवक हुआ घायल

बिसौली से शिशुपाल साग़र की रिपोर्ट

 

 

बिसौली- गुरुवार को बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरपुरा व परसिया के बीच गोरक्षा वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया।

बताया जाता है कि बिसौली कोतवाली क्षेत्र के गांव अतरपुरा निवासी मंजीत पुत्र बृजकिशोर बाईक पर सवार हो कर बिसौली किसी काम से आ रहे थे तभी गोरक्षा वाहन ने बाइक सवार मनजीत को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें मनजीत गंभीर रूप से घायल हो गया घटना को देखकर आसपास के लोग दौड़े और तत्काल एंबुलेंस 108 को सूचना दी गई सूचना पर पहुंची एंबुलेंस 108 घायल को बिसौली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लाकर भर्ती कराया गया जहां उपस्थित डॉक्टरों द्वारा घायल मनजीत को प्राथमिक उपचार कर गंभीर अवस्था को देखते हुए बदायूं जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया । इधर घटना की सूचना घायल के परिजन भी मौके पर आप पहुंचे घायल के परिजनों ने बताया कि गोरक्षा वाहन को पुलिस के हवाले कर दिया गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!