एसएसपी अंकिता शर्मा ने बिसौली कोतवाली का औचक निरीक्षण किया तथा सीओ,कोतवाल एवं भारी पुलिसबल के साथ नगर में किया पैदल मार्च
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

बिसौली ।बदायूँ एसएसपी अंकिता शर्मा ने सोमवार को थाना बिसौली का औचक निरीक्षण कर साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था और अभिलेखों के रखरखाव का जायजा लिया। उन्होंने सीसीटीएनएस पोर्टल पर डाटा समय से अपडेट करने तथा महिला और साइबर हेल्प डेस्क पर शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए।एसएसपी ने फरियादियों से सम्मानजनक व्यवहार करने, लंबित विवेचनाओं को शीघ्र पूरा करने और वांछित आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने को कहा। साथ ही क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए नियमित गश्त और सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। तत्पश्चात सोमवार शाम को कस्बा बिसौली में आगामी त्योहारों के दृष्टिगत एवं नगर में शांति व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य बदायूं से तेजतर्रार एसएसपी अंकित शर्मा ने बिसौली सीओ अंशुमन श्रीवास्तव व कोतवाली प्रभारी निरीक्षक इंस्पेक्टर सर्वेंद्र शर्मा व भारी पुलिस बल के साथ नगर में पैदल मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था एवं कानून व्यवस्था का जायजा लिया वहीं सर्राफा बाजार एवं भीड़भाड़ वाले इलाके में पैदल गस्त कर नगर वासियों को सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था का एहसास कराया।


