संभल

सम्भल : गवाँ में वाल्मीकि जयंती की शोभा यात्रा निकाली गई  

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

 सम्भल जिला की नगर पंचायत गवाॅं नगर में वाल्मीकि जयंती के अवसर पर आज शोभायात्रा बड़ी धूमधाम, एक दर्जन झांकियों के साथ निकली। शोभायात्रा वाल्मीकि मौहल्ले के वाल्मीकि मंदिर से पूजा अर्चना के साथ शुरू हुई। शोभायात्रा का फिता काटकर नगर पंचायत चेयरमैन श्रीमती सर्वेश दिवाकर गवाॅं ने फिता काटकर शोभायात्रा का शुभारंभ किया। साथ में चेयरमैन पति भगवानदास दिवाकर, चेयरमैन पुत्र कन्हैया लाल दिवाकर को कमेटी अध्यक्ष प्रेम प्रकाश वाल्मीकि ने पगड़ी पहनाकर तीनों का स्वागत किया। शोभायात्रा में काली का अखाड़ा, भगवान शंकर, पार्वती का नृत्य, राधाकृष्ण का नृत्य, डीजे, भांगड़ा, अन्त में घोड़ा बग्गी में भगवान वाल्मीकि की झाकी थी। शोभायात्रा होली चौक, सब्जी मंडी, नगर पंचायत कार्यालय,हरिबाबा जनता इंटर कालेज, डा भीमराव अंबेडकर मार्केट,पीएनबी बैंक, बबराला बस स्टैंड,शेखान मौहल्ला, जाटवान मौहल्ला होती हुई वाल्मीकि मौहल्ले में समाप्त हो गई।इस अवसर पर प्रेम प्रकाश वाल्मीकि, शतीस कुमार वाल्मीकि, राधेश्याम उर्फ लाला वाल्मीकि, बव्लू वाल्मीकि,वन्टी कुमार वाल्मीकि, दिनेश कुमार वाल्मीकि,विनोद कुमार वाल्मीकि, अमरीश कुमार वाल्मीकि,अमीत कुमार वाल्मीकि, जितेंद्र कुमार वाल्मीकि, मन्टूरी वाल्मीकि, अर्जुन कुमार वाल्मीकि,राहुल कुमार, वाल्मीकि,आदि।

सुरक्षा सुरक्षा हेतु रजपुरा थाना प्रभारी संदीप चौधरी, पुलिस चौकी इंचार्ज विनोद पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे।

 

(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!