संभल
Trending

पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के तहत किसानों को सिखाई गई जल बचत एवं कम लागत में अधिक उत्पादन की तकनीक! 

सूक्ष्म सिंचाई अपनाकर पानी की बचत, लागत में कमी और फसल उत्पादकता बढ़ाने पर दिया गया जोर! 

 

 

 

 

सम्भल जिला के जिला मुख्यालय पर आज जिलाधिकारी अंकित खण्डेलवाल के निर्देशानुसार एवं जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल के निर्देशन में पर ड्रॉप मोर क्रॉप–माइक्रो इरिगेशन योजना के अंतर्गत जनपद के कृषकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई तकनीक के माध्यम से कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने, सिंचाई की लागत कम करने तथा फसल उत्पादन में जल की बचत के प्रति जागरूक करना रहा।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में जनपद के कृषकों के साथ-साथ सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. महावीर सिंह एवं  ज्योति स्वरूप ने कृषकों को सूक्ष्म सिंचाई की विभिन्न तकनीकों, उनके उपयोग तथा फसलों में प्रभावी सिंचाई प्रबंधन के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।

वैज्ञानिकों ने बताया कि ड्रिप एवं अन्य सूक्ष्म सिंचाई प्रणालियों के माध्यम से फसलों की जड़ों तक आवश्यकता के अनुसार पानी पहुंचाया जा सकता है।जिससे पानी की बचत के साथ-साथ सिंचाई की लागत में भी कमी आती है। उन्होंने कृषकों को कम पानी में अधिक उत्पादन प्राप्त करने। सिंचाई की दक्षता बढ़ाने तथा आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर जिला उद्यान अधिकारी सौरभ बंसल एवं सहायक उद्यान निरीक्षक मोहम्मद आमिर सहित संबंधित अधिकारी, वैज्ञानिक, कृषक एवं सूक्ष्म सिंचाई संयंत्र स्थापित करने वाली कंपनियों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!