वजीरगंज (बदायूं)
Trending

मीरापुर गांव में डेंगू-बुखार को लेकर स्वास्थ्य विभाग सक्रिय, घर-घर हो रही मरीजों की स्क्रीनिंग।

वजीरगंज से प्रदीप पाल की रिपोर्ट

वजीरगंज ब्लॉक क्षेत्र के गांव मीरापुर में पिछले एक सप्ताह से बुखार और डेंगू के मरीज सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग सक्रिय हो गया है। गांव में लगातार स्वास्थ्य कैंप लगाकर बुखार से पीड़ित मरीजों की जांच की जा रही है और उन्हें आवश्यक दवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं।

चिकित्सा अधीक्षक डॉ. जुनैद मेहंदी ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को बुखार होने पर स्वास्थ्य कैंप में पहुंचकर जांच कराने के लिए जागरूक किया। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार गांव में डेंगू के मरीज मिलने की सूचना के बाद घर-घर मरीजों की स्क्रीनिंग कराई गई। इसके बाद स्वास्थ्य टीम द्वारा लगातार कैंप लगाकर मरीजों की जांच और उपचार किया जा रहा है।आशा कार्यकर्ताओं के माध्यम से गांव के सभी घरों में सोर्स डिडक्शन गतिविधियां कराई गईं। साथ ही मच्छरों की रोकथाम के लिए फॉगिंग स्प्रे भी कराया गया। स्वास्थ्य विभाग का दावा है कि लगातार जांच और उपचार के बाद गांव में स्थिति में सुधार हुआ है।

हालांकि गांव में कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। ग्रामीणों के अनुसार गांव के तालाब में भी काफी गंदगी है और लंबे समय से उसकी सफाई नहीं हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि जलभराव और गंदगी के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ रहा है, जिससे बीमारी फैलने की आशंका बनी हुई है।

स्वास्थ्य टीम में चिकित्सा अधिकारी डॉ. ब्रजेश कुमार, एलटी प्रशांत सिंह, अनुज कुमार और अशोक कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!