बदायूंबिसौली
Trending

बिसौली बिजली घर पर भाकियू चढूनी ने धरना प्रदर्शन किया।

 

बिसौली – सोमवार को बिसौली बिजली घर पर भारतीय किसान यूनियन चढूनी के रजनेश उपाध्याय तहसील अध्यक्ष के नेतृत्व में विद्युत वितरण खण्ड तृतीय बिसौली में सैकड़ो किसानों के साथ एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया बिजली प्रशासन के खिलाफ नारेवाजी वही काफी समय से क्षेत्र में बिजली सप्लाई नहीं हो रही है हजारों बीघा किसाने की मक्का नष्ट हो गई बिसौली एसडीओ से जुई लाइन मैन के विरुद्ध जांच कर कर मुकदमा लिखने की मांग की है जिला अध्यक्ष सतीश साहू ने संबोधन में कहा शासन के आदेशानुसार ग्रामीण क्षेत्र को 18 घण्टे व शहरी क्षेत्र को 24 घण्टे विद्युत आपूर्ति का आदेश बिसौली क्षेत्र में न मानने से किसानों की खड़ी फसल सूख चुकी हैं। जो भी इस घटना के लिए ज़िम्मेदार हो उस पर कानूनी कार्यवाही की जाए। पंचायत में 4 सूत्री ज्ञापन एसडीओ बिसौली को सोपा किसानों का आरोप है कि
नोली हरनाथ पुर फ़ीडर पर तैनात लाइनमैन जुगदेश यादव व भारत यादव पैसे लेकर बेहटरा व जुलहपुरा की लाइन काट देते हैं जिस कारण इस क्षेत्र की फसलें सूख गयीं। दोनों लाइनमैन पर मुकदमा पंजीकृत कराया जाए।
क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहने से बक्ताओ ने अपने विचार रखें किसानों को हुए नुकसान का आंकलन कराकर मुआवज़ा का प्रबंध कराया जाएक्षेत्र में लगे ट्रांसफार्मरों की क्षमता बढ़ाने हेतु मध्यांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड से तत्काल पत्राचार किया जाए।

यदि संगठन की किसान हित व जनहित की मांगों को दरकिनार किया गया तो भाकियू चढूनी बिसौली बिजली घर पर अनिश्चितकालीन धरना लगाने को विवश रहेगी इस अवसर पर रहीस अहमद, यादवेंद्र यादव, बब्बू खा, इरशाद खा, मोहब्बे , नूरुद्दीन, शरीफ अब्बासी, शिवम पंडित, मुमताज़ खान, रजनेश उपाध्याय, भूपेंद्र पाठक आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!