बिसौली
Trending

बिसौली एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने जनता की समस्याओं को सुना

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

बिसौली। एसडीएम श्री साई आश्रित शाख मुरी ने तहसील मुख्यालय स्थित ऑफिस में दूरदराज से आए फरियादियों की समस्याओं को सुना। इस दौरान आने वाली शिकायतों का निस्तारण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
आईएएस श्री साई आश्रित शाख मुरी ने संबंधित अधिकारियों से कहा कि प्राप्त शिकायती पत्रों पर शीघ्र कार्रवाई कर उनकी रिपोर्ट उपलब्ध कराए, ताकि लोगों को समय पर न्याय और राहत मिल सके। उन्होंने कहा की आम लोगों की समस्याओं का समय पर समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है। किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। इस दौरान मन्नूनगर निवासी विशाल पुत्र रग्घू का आरोप है कि भूमि गाटा स. 169 में से कुछ भूमि पर जसवंत निवासी श्यामपुर ने कर लिया है। उपजिलाधिकारी ने नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह को तत्काल कार्यवाही के निर्देश दिए। इस दौरान नायब तहसीलदार अनंग राज सिंह, नायब तहसीलदार मो. हारिस खान उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!