संवाददाता काशिफ अली खान
सहसवान बदायूं ई.ओ डॉ. राजेश कुमार के ट्रांसफर का आदेश आते ही सहसवान नगर पालिका में जश्न का माहौल बन गया। सभासद सीधे नगर पालिका पहुंचे और मिठाई बांटकर खुशी जाहिर की।
सभासदों के नए आरोप और भी गंभीर:
17 सभासदों का आरोप है कि ईओ सिर्फ फाइलें ही नहीं दबा रहे थे, बल्कि जल निगम के ठेकेदारों से मिलीभगत करके ‘मलाई’ भी मार रहे थे।
नतीजा क्या हुआ
सभासदों के मुताबिक इसी सांठगांठ की वजह से जल निगम ने नगर में जो पाइप लाइन डाली, वो घटिया क्वालिटी की थी। अब हाल ये है कि जगह-जगह पाइप लाइन फट रही है, सड़कें खुदी पड़ी हैं और जनता पानी की समस्या से जूझ रही है।
सभासदों का कहना है
4 साल से ईओ ने विकास को तो ब्रेक लगाया ही, ऊपर से ठेकेदारों के साथ मिलकर जनता के पैसे पर भी हाथ साफ किया। पाइप लाइन का फटना इसी भ्रष्टाचार का सबूत है
ट्रांसफर के बाद सभासदों की मांग है कि नए ईओ की नियुक्ति जल्द हो और फटी पाइपलाइन व रुके कामों की जांच कराई जाए। नगर में चर्चा है कि अब शायद भ्रष्टाचार की परतें और भी खुलेंगी।

