आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका को सेवानिवृत होने पर दी विदाई – राजेश सक्सेना
बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट
बदायूँ सहसवान परियोजना पर आंगनबाड़ी कार्यकत्री एवं सहायिका को 62 वर्ष सेवा करने के बाद विदाई कार्यक्रम परियोजना के निकट सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के हाल में आयोजित किया गया ।इस मौके परबाल विकास परियोजना अधिकारी ओ पी विमल , मुख्य सेविका राधा यादव एवं शीला देवी , संगठन की मंडल अध्यक्ष मोर श्री गुप्ता , जिला अध्यक्ष राजेश कुमार सक्सेना , जिला संरक्षक विनोद बाबू सक्सेना,एवं आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सहायिका बहनों ने सेवानिवृत्ति आंगनबाड़ी कार्यकत्री मुन्नी देवी तथा आंगनबाड़ी सहायिका हरफा वेगम को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर तथा फूल मालाओं से सम्मानित किया । इस मौके पर सभी ने अपने-अपने विचार व्यक्त किये । तथा इस दुखद एवं सुखद क्षण को महसूस किया ।कार्यक्रम के अंत में सभी के लिए सू क्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई । जिसमें कोल्ड ड्रिंक एवं समोसा का वितरण कराया गया । इस कार्यक्रम में विशेष सहयोग बाल विकास परियोजना अधिकारी सहसवान का रहा । संगठन के सभी पदाधिकारीयों ने इस कार्यक्रम की बड़ी सराहना की । क्योंकि यह पहला कार्यक्रम है । जो कि जनपद में आयोजित किया गया है । संगठन ने अपील की है कि इसी तरह के कार्यक्रम जिला स्तर पर भी आयोजित किए जाएंगे ।



