आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रिदा खान ने 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया
संवाददाता काशिफ अली खान सहसवान
संवाददाता काशिफ अली खान
बदायूं पर्यावरण संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से आर.टी.एम सोसाइटी फॉर सोशल डेवलपमेंट की संस्थापक रिदा खान ने आज जनपद बदायूँ में 10,000 पौधे लगाने का संकल्प लिया। यह अभियान “एक पेड़ माँ के नाम” थीम के अंतर्गत संचालित किया जाएगा, जिसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को पौधारोपण और उनकी नियमित देखभाल के लिए प्रेरित करना है।
रिदा खान ने कहा कि सिर्फ पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसकी देखभाल भी उसी स्नेह और जिम्मेदारी से करनी चाहिए, जैसे एक माँ अपने बच्चे की करती है। यदि प्रत्येक नागरिक कम से कम एक पौधा लगाकर उसकी सुरक्षा और देखभाल का संकल्प ले, तो बदायूँ को एक हरित और स्वच्छ जिले के रूप में विकसित किया जा सकता है।
उन्होंने जनपद के सभी नागरिकों, सामाजिक संगठनों, युवाओं, विद्यालयों, कॉलेजों तथा स्वयंसेवकों से अपील की कि वे इस जनहित अभियान से जुड़ें और “एक पेड़ माँ के नाम” लगाकर पर्यावरण संरक्षण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।
रिदा खान ने कहा—
“आइए, आज ही मेरे साथ संकल्प लें एक पेड़ माँ के नाम लगाएँ, उसकी देखभाल करें और मिलकर बदायूँ को हरा-भरा बनाने में अपना योगदान दें। आपका एक पौधा आने वाली पीढ़ियों के लिए जीवन का आधार बनेगा ।

