दातागंज (बदायूं)
Trending

विधायक बब्बू भैया ने किया सघन जनसंपर्क, विभिन्न शक्ति केंद्रों पर लगाई जनचौपाल

दातागंज से हुकुम सिंह की रिपोर्ट

 

 

संवाददाता हुकुम सिंह

 

*दातागंज-बदायूं* विधानसभा क्षेत्रांतर्गत मण्डल दातागंज ग्रामीण के विभिन्न शक्ति केंद्रों पर आज भाजपा विधायक राजीव कुमार सिंह (बब्बू भैया) ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाते हुए जनचौपाल का आयोजन किया।

 

इस क्रम में उन्होंने शक्ति केंद्र मैरी बजरमैरी, रम्पुरा कलाँ, बमियाना, सकतपुर एवं मझारा में आयोजित चौपालों में पहुंचकर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया। चौपाल के दौरान विधायक ने क्षेत्रवासियों की बिजली, सड़क, पानी व अन्य बुनियादी समस्याओं को गंभीरता से सुना और मौके से ही संबंधित विभागों के अधिकारियों को फोन कर समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए।

 

इस दौरान विधायक ने मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकतंत्र के लिए प्रत्येक पात्र नागरिक का मतदाता सूची में नाम होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि 18 वर्ष पूर्ण कर चुके युवाओं के नए वोट अनिवार्य रूप से बनवाएं तथा मतदाता सूची में नाम, पता या अन्य त्रुटियों को समय रहते दूर कराएं, ताकि कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से वंचित न रहे।

 

जनचौपाल के माध्यम से विधायक ने केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की भी जानकारी ग्रामीणों को दी और पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ दिलाने का आश्वासन दिया।

 

इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, ग्राम प्रधान सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!