संभल
Trending
सेवा संकल्प अभियान के अन्तर्गत श्रमिक सम्मान स्वास्थ्य शिविर डी एस एम शुगर मिल रजपुरा में होगा!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
रजपुरा( सम्भल) रजपुरा डी एस एम शुगर मिल में 7-8 अक्टूबर को श्रम विभाग द्वारा श्रमिकों के स्वास्थ्य के सम्मान में एक शिविर का आयोजन किया जायेगा। सहायक श्रम आयुक्त राम लखन पटेल ने बताया कि श्रमिकों के स्वास्थ्य के परिक्षण के लिए पुरे जिले में 6-7-8 अक्टूबर तीन दिन तक स्वास्थ्य शिविर किये जा रहे हैं। शिविरों में श्रमिकों का स्वास्थ्य परिक्षण करने के साथ ही बीपी एवं शुगर की जांच तथा आवश्यकतानुसार दवाओं का वितरण किया जा रहा है।
