बदायूं
Trending

सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के पांचवें दिन परिवहन विभाग की प्रवर्तन कार्रवाई, 69 वाहनों के चालान

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी  के निर्देशानुसार सड़क सुरक्षा पखवाड़ा-2026 के अंतर्गत जनपद में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाने एवं आमजन को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से पांचवें दिन सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रशासन)  हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी द्वारा जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने, बिना सीट बेल्ट लगाए चार पहिया वाहन चलाने तथा दोपहिया वाहनों पर तीन सवारी बैठाकर चलने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध प्रभावी प्रवर्तन कार्रवाई की गई। इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 69 वाहनों के चालान किए गए।

परिवहन विभाग द्वारा वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने, दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने, चार पहिया वाहन में सीट बेल्ट लगाने तथा दोपहिया वाहन पर तीन सवारी न बैठाने के संबंध में जागरूक भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!