डीएम एसएसपी ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया गया
बिसौली शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

डीएम एसएसपी ने आगामी त्यौहारों के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने के उद्देश्य से भारी पुलिस बल के साथ शहर में पैदल गश्त किया गया
बदायूँ – शुक्रवार शारदीय नवरात्रि पर्व एवं आगामी त्यौहार दशहरा तथा दीपावली के दृष्टिगत जनपद में शान्ति, सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजनमानस में सुरक्षा की भावना सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शुक्रवार को जिलाधिकारी बदायूँ अवनीश राय एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूँ सुश्री अंकिता शर्मा द्वारा शहर के प्रमुख जगहों पर पैदल गश्त किया गया । इस दौरान अधिकारियों द्वारा शहर के व्यस्ततम एवं भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों, प्रमुख चौराहों, सिटी मॉल, नेहरू चौक, सर्राफा बाजार, गांधी ग्राउण्ड, छः सड़का सहित अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही ड्यूटी पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सतर्कता के साथ प्रभावी गश्त एवं निगरानी सुनिश्चित करने तथा त्योहारों के दौरान भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था एवं सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश दिए गए । पैदल गश्त के दौरान आमजन को सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा नवरात्रि, दशहरा एवं दीपावली सहित आगामी त्योहारों को आपसी भाईचारे, शान्ति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की गई। अधिकारियों द्वारा स्पष्ट निर्देश दिए गए कि अफवाह फैलाने, सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने अथवा शान्ति व्यवस्था प्रभावित करने का प्रयास करने वाले असामाजिक तत्वों पर सतर्क दृष्टि रखी जाए तथा उनके विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए । इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक नगर अभिषेक कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुमित सिंह,सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी नगर सुमेध मिलिन्द जाधव, प्रभारी निरीक्षक कोतवाली एवं सिविल लाइन्स सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।




