संभल
Trending
खुद को वन अधिकारी बताकर किसान से 50 हजार की रंगदारी मांगने वाले 2 शातिर गिरफ्तार, 1 फरार, वन टीम से भी की थी अभद्रता!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट
संभल जिला के कैला देवी थाना क्षेत्र ग्राम रायपुर निवासी किसान बलवान सिंह से खाकी और पद का रौब दिखाकर वसूली करने वाले नटवरलालों को पुलिस ने भेजा जेल।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम रायपुर निवासी किसान बलवान सिंह के खेत में आंधी में गिरे तीन पेड़ों को काटने के नाम पर तीन जालसाज खुद को वन अधिकारी बताकर 50 हजार रुपये की रंगदारी मांग रहे थे और न देने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। सूचना पर पहुंचे उप क्षेत्रीय वन अधिकारी मोहित कुमार व उनकी टीम ने जब पहचान पत्र मांगा, तो आरोपी झगड़े पर उतारू हो गए।
मौके से पुलिस ने फरहत अली और पंकज त्यागी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि मैराजुल फरार हो गया। पुलिस ने बीएनएस की धाराओं 132, 319(1), 308(5) के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है।