संभल
Trending

स्व-गणना के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाएं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं : मुख्य विकास अधिकारी!

सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

 

सम्भल जिला मुख्यालय पर आज 13 नवंबर को कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मुख्य विकास अधिकारी कार्यालय में मुख्य विकास अधिकारी गोरखनाथ भट्ट की अध्यक्षता में जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना के संबंध में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने समस्त खंड विकास अधिकारियों एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन (एनआरएलएम) के अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में स्व-गणना के प्रति व्यापक जागरूकता अभियान चलाया जाए। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अपने-अपने गांवों में लोगों को स्व-गणना की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दें तथा अधिक से अधिक लोगों को इसमें प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित करें।
मुख्य विकास अधिकारी ने विशेष रूप से निर्देश दिए कि प्रत्येक स्वयं सहायता समूह की महिला कम से कम 30 व्यक्तियों की स्व-गणना कराना सुनिश्चित करे तथा अन्य लोगों को भी इसके लिए जागरूक करे। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूह की महिलाएं ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क के माध्यम से इस अभियान को प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती हैं।उन्होंने बताया कि जनगणना-2027 के अंतर्गत स्व-गणना की प्रक्रिया 16 नवंबर से 30 नवंबर 2026 तक संचालित की जाएगी। इस अवधि में नागरिक स्वयं अपनी जनगणना संबंधी जानकारी ऑनलाइन दर्ज कर सकेंगे। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि निर्धारित अवधि में अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित कराते हुए अभियान को सफल बनाया जाए।इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी राम आशीष, समस्त खंड विकास अधिकारी तथा एनआरएलएम से संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
(सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!