बिसौली
Trending

नवोदय प्रवेश परीक्षा में उमड़ा परीक्षार्थियों का हुजूम प्रशासन रहा मुस्तैद

बिसौली से शिशुपाल सागर की रिपोर्ट

 

 

बदायूं बिसौली। नगर के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बिसौली में शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई। परीक्षा में जनपद के बिसौली क्षेत्र से आए लगभग 432 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। परीक्षा को निष्पक्ष पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने के लिए विद्यालय प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्थाएं की गई। वहीं सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बिसौली पुलिस की भी तैनाती रही। पुलिसकर्मियों ने परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था संभालने के साथ परीक्षार्थियों एवं अभिभावकों को आवश्यक सहयोग प्रदान किया। परीक्षा के दौरान अनुशासन सुरक्षा और व्यवस्थाओं पर विशेष ध्यान दिया गया। विद्यालय प्रशासन एवं पुलिस की मुस्तैदी के चलते परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हुई। परीक्षा केंद्र पर पहुंचे अभिभावकों ने भी व्यवस्थाओं के बीच अपने बच्चों को परीक्षा दिलाई 432 परीक्षार्थियों की उपस्थिति और बेहतर प्रशासनिक समन्वय के साथ नवोदय प्रवेश परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!