आसफपुर (बदायूं)
Trending

प्राची यादव ने लोक सेवा आयोग से 38वीं रैंक हासिल की , सोमेश यादव ने एस आई के स्टैनो की परीक्षा उत्तीर्ण की

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

आसफपुर – क्षेत्र के गांव सुरेनी पापड़ी की होनहार बेटी प्राचीन यादव ने अपनी कड़ी मेहनत के बल भरोसे हरियाणा लोक सेवा आयोग से पी सी एस की परीक्षा उत्तीर्ण कर 38वीं रैंक हासिल कर अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।
होनहार प्राची यादव ने बरेली जिले के जाने माने बृज भूषण लाल इंटर कालेज से इंटर मीडिएट की परीक्षा पास करने के बाद रुहेलखंड विश्व विद्यालय से अर्थ शास्त्र विषय से एम ए की परीक्षा उत्तीर्ण कर शिक्षा जगत में अपना परचम लहराया ।
प्राची यादव के तहेरे भाई सोमेश यादव पुत्र हरपाल सिंह ने हाल ही में एस आई स्टैनो की परीक्षा पास कर खास मुकाम हासिल किया है
प्राची यादव के सगे भाई प्रज्ज्वल यादव हैदराबाद में सॉफ्ट इंजीनियर के पद पर सेवारत हैं व पिता सुरेश पाल सिंह यादव सिविल इंजीनियर के पद पर अपनी अमूल्य सेवाएं दे रहे हैं व प्राची की माँ गायत्री यादव उर्फ गीता बरेली क्षेत्र के भोजीपुरा पिपलिया के एक परिषदीय विद्यालय में नन्ने मुन्ने बच्चों को कलम पकड़ने से लेकर उठने बैठने व सदाचार का पाठ पढ़ा रहीं हैं ।
प्राची यादव की इस अपेक्षित सफलता से उनके परिवार , रिश्तेदारों व क्षेत्रवासियों में बेहद खुशी का माहौल है ।
इस अवसर पर प्राची यादव के सगे संबंधियों सहित क्षेत्र के गांव हरदासपुर के महावीर सिंह यादव , झांझन सिंह उर्फ लल्ला बाबू यादव , राजेश यादव , मनोज यादव सहित क्षेत्र के संभ्रांत लोगों ने प्राची यादव व सोमेश यादव का फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया ।
आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!