सिसौना डांडा मेले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का दो दिवसीय सेवा शिविर, स्वयंसेवकों ने चलाया गंगा स्वच्छता एवं जनजागरूकता अभियान!
सम्भल से लल्ला सलमानी की रिपोर्ट

गवाॅं (संभल)सिसौना डांडा गंगाघाट कार्तिक पूर्णिमा के अवसर स्थित गंगा तट पर आयोजित कार्तिक स्नान मेले में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, रजपुरा खंड की ओर से दो दिवसीय सेवा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के दौरान स्वयंसेवकों ने गंगा स्वच्छता अभियान, जनजागरूकता अभियान तथा मेला व्यवस्थाओं में सहयोग कर सेवा और सामाजिक दायित्व का परिचय दिया।सेवा शिविर के अंतर्गत स्वयंसेवकों ने गंगा घाटों एवं आसपास के क्षेत्रों में सफाई अभियान चलाया। साथ ही मेले में आए श्रद्धालुओं को जागरूक करते हुए अपील की कि घरों से लाया गया कूड़ा-कचरा, प्लास्टिक एवं अन्य अपशिष्ट पदार्थ गंगा में न डालें। गंगा को स्वच्छ एवं निर्मल बनाए रखना प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गंगा की पवित्रता बनाए रखने का संदेश दिया।इसके अतिरिक्त मेले में खोया-पाया केंद्र के माध्यम से श्रद्धालुओं की सहायता की गई। स्वयंसेवक विभिन्न स्थानों पर सक्रिय रहकर लोगों को आवश्यक जानकारी देने, बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों तक पहुंचाने तथा मेला व्यवस्थाओं में प्रशासन का सहयोग करते नजर आए।यह सेवा कार्य राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला प्रचारक दीपक कुमार, सह विभाग कार्यवाह राजकुमार वैदिक, जिला कार्यवाह भुवनेश कुमार एवं जिला संपर्क प्रमुख हरि गोविंद सिंह के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर खंड संघचालक संतोष शर्मा, महेश कुमार खंड कार्यवाह, राजीव कुमार, अमन भारत, देवकीनंदन, दानवीर यादव, विपिन कृष्णवंशी,मदन गोपाल आर्य सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।
दो दिवसीय सेवा शिविर के माध्यम से स्वयंसेवकों ने श्रद्धालुओं की सेवा, गंगा स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता का संदेश देते हुए समाज के प्रति अपने सेवा भाव का परिचय दिया।



