आसफपुर (बदायूं)
Trending

मेरे सपनों का भारत संकल्प अभियान में ब्लॉक स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया , पूर्व विधायक ने छात्रा छात्राओं का उत्साह वर्धन किया 

आसफपुर से दानवीर सिंह की रिपोर्ट

 

आसफपुर – जिला विद्यालय निरीक्षक के निर्देशन में स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक , प्रधानाचार्य करतार सिंह , उप प्रधानाचार्य मनोज कुमार गंगवार , प्रधान लिपिक सुमति पाठक व व्यायाम शिक्षक अभय सिंह के नेतृत्व में भारत संकल्प अभियान के अंतर्गत वृहद कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें कक्षा 6 से 8 तक के छात्र छात्राओं ने विकास खंड स्तरीय ड्राइंग प्रदर्शनी , पोस्टर प्रतियोगिता व कक्षा 9 से 12 तक के छात्र छात्राओं ने भाषण प्रतियोगिता एवं सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में हिस्सा लिया ।

इस कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अथिति पूर्व विधायक कुशाग्र सागर व कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर किया ।

मेरे सपनों का भारत के अंतर्गत इस प्रतियोगिता में सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में स्थानीय त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में कक्षा 10 छात्र संजय यादव ने प्रथम स्थान प्राप्त किया , ड्राइंग प्रतियोगिता में लाला गणेशी लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय औरछी के कक्षा 8 की छात्रा अंजली गुप्ता प्रथम स्थान पर रहीं , पोस्टर प्रतियोगिता में त्रिवेणी सहाय इंटर कालेज में कक्षा 12 की छात्रा कुमारी शुभि ने प्रथम स्थान हासिल किया तथा भाषण प्रतियोगित में छात्रा संध्या शर्मा , कक्षा 11 की छात्रा अदिति राठौर संयुक्त रूप से प्रथम स्थान पर रहीं ।

इस कार्यक्रम में प्रत्येक प्रतियोगिता से 5 -5 प्रतिभागी जनपद स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित किए गए ।

इस कार्यक्रम की अध्यक्षता कालेज के प्रबंधक अनिल कुमार पाठक ने की ।

मंच का सफल संचालन शिक्षक महेश पाल सिंह ने किया । इस प्रतियोगिता कार्यक्रम में विकास खंड आसफपुर क्षेत्र के प्रत्येक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के छात्र छात्राओं ने प्रतिभाग लिया ।

इस अवसर पर स्थानीय खंड शिक्षा अधिकारी राजेंद्र प्रसाद , राजकीय विद्यालय कोरेरा के प्रधानाचार्य सुरेन्द्र कुमार , दिनेश पाल सिंह , पीयूष पाराशरी , द्वारिका प्रसाद शर्मा ,ऋतुराज राठौर , अखिलेश पाठक , रामभरोसे लाल , भावना रानी वार्ष्णेय , दामिनी गंगवार , सितारा बी , अभिलाष मिश्रा , जयवीर सिंह यादव , ब्रजेश यादव , अरुण कुमार मौर्य , ठाकुर प्रसाद , राजीव कश्यप , प्रीति , नीरज भारती ,अनिल कुमार व भीम सेन आदि मौजूद रहे ।

कार्यक्रम समापन के अवसर पर कालेज के प्रधानाचार्य करतार सिंह ने सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया ।

आसफपुर से दानवीर सिंह

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!